Categories: इंडिया

पराली जलाने पर NGT में हुई सुनवाई, UP सरकार को लगाई फटकार

<p>पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने से जुड़ी याचिका पर आज नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई। इस दौरान एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को डांट-फटकार लगाई है। एनजीटी ने यूपी सरकार से पूछा कि आपके यहां किसान पराली को क्यों जला रहे हैं? इस पर राज्य सरकार के अधिकारी ने कहा कि किसानों में जागरूकता की कमी है। हम किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं।</p>

<p>वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब पर असंतुष्टि व्यक्त करते हुए एनजीटी के जज ने कहा कि आपका आउटपुट तो जीरो है। इस पर यूपी सरकार ने कहा कि फसलों को जलाने की संख्या में 35 फीसदी कमी आई है जिसका पता सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से चला है।&nbsp;</p>

<p>एनजीटी ने कहा कि आपको आपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। आप एक्शन में तब आ रहे हो जब समस्या शुरू हो चुकी है। इस मामले पर हमें आपके काम मे गंभीरता नज़र नहीं आ रही है। एनजीटी कोर्ट ने कहा कि किसानों को आप लोन तो दे रहे हो। उनकी भरपाई न होने पर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आप किसानों के लिए सफल मॉडल बनाने में विफल रहे हैं। हम आपसे बेहद निराश है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

15 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

15 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

16 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

16 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

17 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago