Follow Us:

UP: धनबाद में गार्ड को बंधक बनाकर हिमाचल के ADG के घर डाका

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के धनबाद में डकैतों ने हिमाचल प्रदेश के एडीजी अतुल वर्मा के घर पर डाका डाला है। बीते कल रात गोल्फ ग्राउंड रोड के नजदीक एडीजी के घर पर डकैतों ने धावा बोला। पहले घर के गार्ड को बंधक बनाया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद पुलिस ने डकैतों को पकड़ने के लिए जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोल्फ ग्राउंड रोड स्थित हिमाचल प्रदेश के एडीजी अतुल वर्मा के घर पर बीते कल रात करीब 1 बजे अपराधी पहुंचे। सभी अपराधी रिवाल्वर और चाकू लिए हुए थे। घर में कोई नहीं था। अपराधियों ने घर के गार्ड शरण कुमार साव को बांधक बना कर डकैती को अंजाम दिया। अपराधी रात करीब 1 बजे घर में घुसे थे और सुबह 4 बजे फरार हुए हैं। सूचना मिलने के बाद  पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है।