Categories: इंडिया

J&K: पुलवामा में लश्कर का एक आतंकी ढेर, दो जख्मी

<p>जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आंतकी को ढेर कर दिया है, जबकि दो आतंकी को जख्मी कर दिया है। जख्मी हुए आतंकी मौके से फरार हो गए हैं और सुरक्षाबल उनकी गश्त कर रहा है। मारा गया आतंकी उमर लश्कर के अबु इस्माइल ग्रुप का बताया जा रहा है।</p>

<p>सुरक्षाबलों को पुलवामा के सम्बुरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद 50 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG) के जवानों ने रविवार शाम ऑपरेशन चलाया और बलों की ज्वाइंट टीम सम्बुरा के अकरम दार मोहल्ला पहुंची।</p>

<p>इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए तीनों आतंकियों को घेरा और एक को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने मौके से एक AK-47 भी बरामद की है। ऑपरेशन में पुलिस, CRPF और 50 आरआर के जवान शामिल थे।</p>

<p>गौरतलब है कि आज रक्षाबंधन के दिन एक ओर बहने अपने भाईयों के इंतजार में लगी हैं, तो वहीं भारतीय सेना के वीर सैनिक आज यानी सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर में मोर्चा संभाले हुए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

3 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

14 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago