Follow Us:

LAC पर भारत-चीन सैनिकों में झड़प, 1 अधिकारी सहित भारतीय सेना के 3 जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत चीन सीमा बिवाद को लेकर लगातार माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। इसी बीच सोमवार देर रात को लद्दाख की दलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हो गई। इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित 3 जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि इस झड़प में गोलीबारी नहीं चली है और पत्थरबाजी ही हुई है। 1962 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो।

पिछले करीब दो महीने से भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख में तनातनी चल रही है। भारत की ओर से सड़क निर्माण का काम किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में चीनी सैनिक यहां आ गए थे। दोनों देशों में बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की खबरें आ रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा।

बता दें कि पिछले महीने की शुरुआत में गतिरोध शुरू होने के बाद भारतीय सैन्य नेतृत्व ने फैसला किया था कि भारतीय सैनिक पैंगोंग सो, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी के सभी विवादित क्षेत्रों में चीनी सैनिकों के आक्रामक अंदाज से निपटने के लिए कड़ा रुख अपनाएंगे।

इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि इस झड़प के चीनी सेना के सैनिक भी मारे गए हैं। लेकिन अभी इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।