Categories: इंडिया

भारत ने मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परिक्षण, सेना को मिली मजबूती

युद्ध में टैंक को नष्ट करने के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का भारत ने राजस्थान के पोकऱण रेंज में बुधवार रात को सफल परीक्षण किया। इससे भारतीय थल सेना की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

इस मिसाइल से दुश्मनों के टैंक को युद्ध के मैदान में आसानी से नष्ट किया जा सकता है। भारतीय सेना ऐसे मिसाइल की मांग बहुत समय से कर रही थी। डीआरडीओ ने राजस्थान के रेगिस्तान में कल रात 2-3 किलोमीटर स्ट्राइक रेंज के साथ इस मिसाइल का परीक्षण किया।

एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को एटीजीएम के नाम से जाना जाता है। जो आर्मड टैंक को नष्ट करने में सक्षम होता है। यह मुख्यत तीन प्रकार की होती हैं। पहली मैन पोर्टेबल यानि इसे कंधे पर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है, दूसरी टैंक में माउंट मिसाइल और तीसरी हेलिकॉप्टर या लड़ाकू जहाज में माउंट मिसाइल।

यह मिसाइल अन्य गाइडेड मिसाइल के पैटर्न पर ही काम करती हैं। इसके लिए मिसाइल में किसी निश्चित टॉरगेट के सही कोर्डिनेट पहले फिट किए जाते हैं। फिर उसे फायर किया जाता है। इसमें लक्ष्य भेदन की सटीकता बहुत ज्यादा होती है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

24 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

45 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago