Follow Us:

Live: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक में तनाव, जंग हुई तो कितने दिन टिक सकेगा पाक!

  • भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की धमकी: पाकिस्तान ने ‘चुने हुए समय और स्थान’ पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

  • क्या जंग होगी? विशेषज्ञों के मुताबिक कार्रवाई का पलटवार किस हद तक होता है, इसी से जंग की दिशा तय होती है।

  • भारत-पाक सैन्य ताकत की तुलना: ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के अनुसार भारत चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर हो चुका है।


India Pakistan War: बुधवार रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्थित हैं। इस एयर स्ट्राइक का उद्देश्य उन आतंकी अड्डों को खत्म करना था, जहां से भारत पर हमलों की साजिश रची जा रही थी।

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने बयान जारी कर कहा—“हम इसका जवाब देंगे, लेकिन जगह और दिन हम तय करेंगे।” ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान जवाबी जंग छेड़ सकता है? अगर हां, तो वह कितने दिन टिक पाएगा? एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार …….

❓ सवाल 1: जंग का मतलब क्या होता है? इसकी शुरुआत कैसे होती है?

जवाब: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रामेश्वर रॉय के मुताबिक, जंग कोई औपचारिक रूप से घोषित की जाने वाली चीज नहीं होती। यह एक क्रमिक प्रक्रिया होती है, जिसे सैन्य भाषा में “Escalate the ladder” कहा जाता है।
यदि जवाबी कार्रवाइयों की तीव्रता बढ़ती जाती है और जब सेना के तीनों अंग (थल, वायु और नौसेना) पूरी तरह से शामिल हो जाते हैं, तब उसे “फुल-फ्लेज्ड वॉर” यानी पूर्ण युद्ध कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि 1999 की कारगिल लड़ाई एक लिमिटेड वॉर थी, जिसमें भारत के टारगेट सीमित थे—अपनी जमीन वापस पाना। लेकिन अगर मौजूदा स्थिति में जवाबी कार्रवाई की तीव्रता बढ़ती है, तो मामला फुल वॉर तक जा सकता है।

❓ सवाल 2: भारत की सैन्य ताकत के आगे पाकिस्तान कितना कमजोर है?

जवाब: ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2025 के मुताबिक भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है, जबकि पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर हो गया है।

  • भारत का स्कोर: 0.1184 (कम स्कोर = अधिक ताकत)

  • पाकिस्तान का स्कोर: 0.2513

भारत की रैंकिंग अमेरिका, रूस और चीन के बाद आती है, जबकि पाकिस्तान जो 2023 में 7वें स्थान पर था, वह अब 12वें पायदान पर आ गया है। यह सैन्य संसाधनों, हथियारों, युद्धक विमान, नौसेना, मिसाइल सिस्टम, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, लॉजिस्टिक्स और रिजर्व फोर्स सहित कुल 60 पैरामीटर्स पर आधारित होता है।

इसका मतलब यह है कि अगर जंग होती है, तो भारत रणनीतिक, तकनीकी और सामरिक हर मोर्चे पर पाकिस्तान से काफी मजबूत स्थिति में है।


❓ सवाल 3: पाकिस्तान के मुकाबले भारत के पास हथियारों का कितना बड़ा जखीरा है?

जवाब: भारत के पास पाकिस्तान से लगभग तीन गुना बड़ा हथियारों का जखीरा है।

🔹 जमीनी ताकत:

  • भारत के पास T-90 भीष्म और अर्जुन जैसे एडवांस्ड टैंक हैं।

  • मोबाइल आर्टिलरी में भारत को बढ़त है (1.6 गुना ज्यादा)।

  • भारत के हथियार रात में लड़ाई करने के लिए अपग्रेडेड हैं।

🔹 वायु ताकत:

  • भारत के पास राफेल और सुखोई जैसे एडवांस फाइटर जेट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास F-16 और JF-17 हैं।

  • भारत के पास MQ-9B रीपर जैसे ड्रोन हैं, जो समुद्र से भी लॉन्च हो सकते हैं।

🔹 समुद्री ताकत:

  • भारत के पास INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत जैसे दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं।

  • भारत के पास न्यूक्लियर सबमरीन (INS अरिहंत, अरिघात) हैं; पाकिस्तान के पास नहीं।

🔹 न्यूक्लियर ताकत:

  • भारत के पास 180 न्यूक्लियर वेपन्स हैं, पाकिस्तान के पास 170।

  • भारत पृथ्वी, अग्नि, K-15, K-4 मिसाइल्स और मिराज-2000, जगुआर से न्यूक्लियर अटैक कर सकता है।

  • भारत के पास S-400 डिफेंस सिस्टम है, जो मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

  • पाकिस्तान के पास शाहीन-3, बाबर और राद मिसाइलें हैं और F-16, JF-17 जैसे जेट्स से अटैक कर सकता है।