Follow Us:

भारत रूस को 3 मिग-21 लड़ाकू विमान करेगा भेंट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

गुरुवार को भारत और रूस के बीच 19वें शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे हैं । वे यहां दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान मोदी सरकार एक टाइप 75 और दो टाइप 77 एयरक्राफ्ट लड़ाकू विमान पुतिन  को रूस के  ही द्वारा बनाए गये 3 मिग-21 लड़ाकू विमान को भेंट करने जा रही है। भारतीय रंगों से सजे यह तीन फाइटर प्लेन इसके बाद मॉस्को पहुंचेगें।

1960 के दशक में जब अमेरिका और ब्रिटेन ने भारत को लड़ाकू विमान देने से मना कर दिया था, तब रूस ने भारत को मिग-21 लड़ाकू विमान दिए थे। इसके बाद के सालों में भारत ने रूस लगभग 1,200 मिग-21 हासिल किए। साथ ही इन्हें बनाने की पूरी तकनीक भी।

अब 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत ये विमान भारत में बनाए जा रहे हैं। यह तोहफा जाहिर तौर पर भारत की रूस के प्रति उस भावना को बयान करेगा जिसे रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में रूस के साथ भारत के रिश्तों को पुरानी और भरोसेमंद दोस्ती बताया था।