Follow Us:

सेना का साइकिल अभियान, J&K-हिमाचल के सीमावर्ती गांवों का होगा दौरा

जम्मू |

भारतीय सेना ने मंगलवार सुबह जम्मू के स्तबारी कैंट से एक साइकिल अभियान की शुरूआत की है। सेना की पश्चिमी कमांड के तहत अभियान के अंतर्गत साइकिल चालक हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांव का दौरा करेंगे।

सेना के जवान 13 दिनों में 525 किलोमीटर का सफर तय कर के 100 से ज्यादा सीमावर्ती गांव में जाएंगे। इस अभियान में भारतीय सेना रिटायर्ड सैनिकों के साथ मिलेंगे और युवाओं में सेना में भर्ती होने का जजवा पैदा करेंगे। ये अभियान 1971 में भारत की विजय के 50 साल पूरे होने की खुशी में किया जा रहा है।

अभियान में गढ़वाल राइफल के 12 साइकल चालक हिस्सा ले रहे हैं। आपको बता दें कि गढ़वाल राइफल ने 1971 में कारगिल में देश की सीमा की रक्षा का जिम्मा उठाया था। ये अभियान हिमाचल प्रदेश के योल कैंट में खत्म होगा।