Follow Us:

भारत की इकलौती महिला PM,’आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी

समाचार फर्स्ट |

देश आज इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यत्र राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आइए जानते हैं इंदिरा गांधी की पूरी कहानी-

19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का इलाहाबाद में जन्म हुआ। पिता जवाहर लाल नेहरू ने इंदिरा को देखा और देखते ही प्रियदर्शिनी कह दिया।

1966 से 1977 तक वो देश की पीएम रहीं और 1980 में दूसरी बार पीएम बनीं। पीएम के तौर पर इंदिरा गांधी अपने फैसलों के लिए जानी जाती है। 19 जुलाई 1969 को इंदिरा ने 14 बड़े बैंको का राष्ट्रीकरण किया। जब 1971 में पूर्वी बंगाल में हिंसा बढ़ी तो उन्होंने पाकिस्तान को जंग में हराया और बांग्लादेश के रूप में एक नया राष्ट्र बना दिया। आपातकाल की घोषणा उनके कड़े फैसले के तौर पर जाना जाता है। समाज के निचले तबके के लिए भूमि सुधार नीति बनाई।

खालिस्तान की मांग पर इन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार का सहारा लिया। इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति अपना कर देश को खाद्यान्न के प्रति आत्मनिर्भर किया।

1971 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा ने गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा दिया। जिसमें इंदिरा गांधी प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने में सफलता हासिल की। 1980 में सत्ता में लौटने के बाद वह अधिकतर पंजाब के अलगाववादियों के साथ बढ़ते हुए द्वंद्व में उलझी रहीं जिसमें आगे चलकर साल 1984 में अपने ही अंगरक्षकों द्वारा उनकी राजनैतिक हत्या हुई।

इंदिरा गांधी के जीवन को और कई नजरिए से भी देखा जा सकता है मगर उनकी जन्म शताब्दी पर उन्हें इस रूप में ही याद किया जाना चाहिए।