<p>जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास आईईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 8 जवानों के घायल होने की खबर है। सभी घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर उधमपुर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।</p>
<p>रिपोर्ट के अनुसार, 12 मद्रास रेजिमेंट का एक गश्ती दल डेरा डबसी से गुजर रहा था, इसी दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट में नौ सैनिकों को चोटें आईं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सेना के एक जवान की मौत और आठ अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल सेना के अधिकारी विस्फोट की जांच कर रहे हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2977).jpeg” style=”height:565px; width:618px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…