Follow Us:

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम जिले में हिमस्खलन, 10 पुलिसकर्मी फंसे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ धंसने के कारण कम से कम 10 पुलिसकर्मियों के फंस जाने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ।

अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। जबकि 10 अन्य के फंस जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है।

पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक बर्फबारी हुआ हैं। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फीट तक बफबारी हुई। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू-कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए हिमस्खलन चेतावनी जारी की है।