Categories: इंडिया

दिल्ली: जेट एयरवेज के कर्मचारियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

<p>दिल्ली के जंतर मंतर पर आज एक बार फिर अस्थायी तौर पर बंद हुए जेट एयरवेज के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। जेट एयरवेज के बंद होने से करीब 22 हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि जेट एयरवेज के हजारों कर्मचारियों को छह महीने तक का वेतन नहीं मिला है।</p>

<p>जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने गुरुवार को भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वह प्रदर्शन नहीं प्रार्थना कर रहे हैं कि जेट एयरवेज एक बार फिर उड़ान भरने लगे और इसमें काम करने वाले हजारों लोगों को मेहनताना मिले।</p>

<p>कर्मचारियों की मदद के लिए सोसाइटी फॉर वेलफेयर ऑफ इंडियन पायलट्स ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि जेट एयरवेज के बंद होने से पीएम मोदी का वो सपना पूरा नहीं होगा जिसमें वो हवाई चप्पल वाले यात्रियों को हवाई सफर कराना चाहते हैं।</p>

<p>जेट एयरवेज लगभग 8,500 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी है। कंपनी ने बुधवार रात 12 बजे से अपनी सारी सेवाएं अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी हैं। इसके पीछे जेट ने कहा है कि उसे फ्यूल और अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए पैसे की कमी हो रही थी जिसके बाद कंपनी ने यह निर्णय लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago