Follow Us:

राजस्थान में जीका वायरस का कहर, 100 लोग चपेट में

समाचार फर्स्ट |

राजस्थान के जयपुर में जीका वायरस लगातार अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। बुधवार को जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संखया बढ़कर 100 तक पहुंच गई है जिसमें से 23 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को देख स्थानीय प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। बुधवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान की एक टीम को जयपुर भेजा गया, ताकि रोग नियंत्रण उपायों में तेजी लायी जा सके।

जीका वायरस डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छरों के कारण फैलता है। घनी आबादी वाले शास्त्री नगर और सिंधी कैंप से नमूनों के तौर पर लिए गए कुछ मच्छरों में जीका वायरस मिले हैं। जयपुर में जीका का असर इन्हीं इलाके में देखने को मिला है।

वायरस के लक्षण-

वायरस से संक्रमित हर 5 में से 1 व्यक्ति में ही इसके लक्षण दिखते हैं। वायरस के शिकार लोगों में जॉइंट पेन, आंखें लाल होना, उल्टी आना, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके शिकार कुछ ही मरीज को ऐडमिट करने की नौबत आती है।

बचाव के उपाय-

रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। हमेशा पूरे वाजू वाले कपड़े पहनें। घर और आसपास साफसफाई का विशेष ध्यान रखें। घर के आसपास ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होंने दें। अगर आपको हल्का बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।