Follow Us:

पाक अधिकारी से चैट और पठानकोट विजिट ने बढ़ाया शक: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का केस गहराया

  • यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वॉट्सऐप चैट में उसने पाक अधिकारी से कहा- “मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो”

  • NIA ने पठानकोट विजिट को संदिग्ध माना, सेना ठिकानों की रेकी का शक

  • गोल्डन टेंपल और कश्मीर वीडियो पाक एजेंट्स को भेजे, चैटिंग के सबूत डिलीट


Jyoti Malhotra: हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से संपर्क रखने और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप है। उसकी एक नई वॉट्सऐप चैट सामने आई है, जिसमें वह पाक अधिकारी हसन अली से कहती है, “मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो”, जिस पर हसन अली ने उससे दुआएं और शुभकामनाएं भेजीं। इस बातचीत के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

इस बीच, ज्योति की नवंबर 2024 की पठानकोट यात्रा भी अब जांच के घेरे में है। NIA और IB ने पाया कि उसने वहां कोई वीडियो अपलोड नहीं किया, लेकिन ट्रेन की तस्वीर और एक फेसबुक क्लिप से पता चला कि वह आर्मी कैंट और एयरबेस के पास गई थी। अधिकारियों को शक है कि यह यात्रा रेकी के मकसद से की गई थी।


पूछताछ में मिले और कौन-कौन से सुराग:

  • मोबाइल में सेना से जुड़े डेटा और दुबई से बैंक ट्रांजैक्शन के प्रमाण मिले हैं।

  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक दूतावास अधिकारी दानिश से चैटिंग कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई, जिसे बाद में डिलीट किया गया।

  • गोल्डन टेंपल, कश्मीर और अन्य संवेदनशील स्थलों के वीडियो पाक एजेंटों को वॉट्सऐप, स्नैपचैट, टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म से भेजे गए।

  • उसकी डायरी से पता चला कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसे “बहुत मुहब्बत” मिली, और वह उर्दू भी सीख रही थी


यूट्यूब चैनल से भी शक गहराया:

ज्योति के चैनल ‘Travel With Jo’ पर धार्मिक पर्यटन के नाम पर ऐसे वीडियो अपलोड हैं जिनमें धार्मिक स्थलों से अधिक सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस किया गया है। विशेष रूप से बॉर्डर एरिया वाले वीडियो में इस प्रवृत्ति को NIA ने संदिग्ध माना है।

अब एजेंसियां उसकी विदेश यात्राओं (पाकिस्तान, चीन, इंडोनेशिया, दुबई, थाईलैंड, नेपाल और भूटान) के वीडियो की भी गहनता से जांच कर रही हैं।