इंडिया

दिल्ली-NCR समेत जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार की सुबह 9.49 बजे ये झटके महसूस किए गए। इधर, दिल्ली-NCR (नोएडा) और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके आने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, देश में अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। इधर, पाकिस्तान में भी 5.7 तीव्रता के भूकंप की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान बॉर्डर पर हिंदुकुश की पहाड़ियों के नजदीक था। हालांकि, पहले जानकारी यह आई थी कि पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 7.3 रही और इसका केंद्र इस्लामाबाद से करीब 189 किलोमीटर दूरी पर था। बाद में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर था।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago