Categories: इंडिया

भारतीय मूल की प्रियंका बनी न्यूज़ीलैंड में मंत्री, PM अर्डर्न ने कैबिनेट में दी जगह

<p>तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मी प्रियंका राधाकृष्णन न्यूज़ीलैंड में मंत्री बनने वाली प्रथम भारतीय मूल की नागरिक बन गई हैं। प्रियंका को जेसिंडा अर्डर्न ने अपने कैबिनेट में शामिल किया है। मंत्री पद मिलने पर प्रियंका ने खुशी प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि मुझे शुभकामनाएं देने के लिए मैसेज और कॉल करने का समय निकालने के लिए सभी का बहुत बहुत शुक्रिया।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि 41 वर्षीय प्रियंका राधाकृष्णन का जन्म चेन्नई में हुआ था। हालांकि उनका परिवार केरल के परावूर का स्थायी निवासी है। लेकिन स्कूल की पढ़ाई के लिए प्रियंका पहले सिंगापुर गईं। बाद में आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वो न्यूज़ीलैंड चली गईं। इस दौरान प्रियंका राधाकृष्णन उन लोगों के लिए काम करती रहीं, जिनकी आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं था।</p>

<p>उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और प्रताड़ित प्रवासी श्रमिकों के लिए भी बहुत काम किया। प्रियंका राधाकृष्णन सितंबर 2017 में पहली बार निर्वाचित होकर सांसद बनीं। साल 2019 में उन्हें जातीय समुदायों के लिए संसदीय निजी सचिव (पार्लियामेंट्री प्राइवेट सेक्रेट्री टू द मिनिस्टर ऑफ एथनिक कम्युनिटी) बनाया गया।</p>

<p>आपको बता दें कि प्रियंका राधाकृष्णन वर्ष 2004 से लेबर पार्टी की लीडर हैं। वो उन पांच नए चेहरों में शामिल हैं, जिन्हें पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने अपने कैबिनेट में जगह दी है। प्रियंका फिलहाल अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago