इंडिया

TMC में शामिल हुए दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में गोवा में टीएमसी की सदस्यता ली। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”हम सब एक साथ मिलकर यह सुनिश्‍चित करेंगे कि देश का हर शख्‍स लोकतंत्र के उस दिन को देखे जिसका हम 2014 से इंतजार कर रहे हैं।”

टीएमसी में शामिल होने के बाद 48 वर्षीय पेस ने कहा, ‘अब मैंने टेनिस से संन्यास ले लिया है। मैं राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना चाहता हूं। देश में बदलाव लाने के लिए दीदी (ममता बनर्जी) एक सच्ची चैंपियन हैं।

लिएंडर पेश के अलावा ममता बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली अनुभवी अभिनेत्री और कार्यकर्ता नफीसा अली भी TMC में शामिल हुईं हैं।

बता दें कि लिएंडर पेस ओलंपिक खेलों में टेनिस की एकल स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। तो वहीं, डबल्स मुकाबलों में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने देश के लिए कई सफलताएं हासिल की हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago