Categories: इंडिया

LOC पर पाकिस्तान की हिमाकत, भारतीय सीमा में घुसा हेलिकॉप्टर

सीमा पार से आतंकियों की सप्लाई करने वाले पाकिस्तान ने अब हवाई सीमा उल्लंघन करने की भी हिमाकत की है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास एक पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर देखा गया है। यह हेलीकॉप्टर भारत की हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए एलओसी के इस पार पहुंचा है।

घटना दोपहर करीब सवा 12 बजे की है। एलओसी के आसपास अचानक पहाड़ियों के बीच एक हेलीकॉप्टर घूमता हुआ दिखाई दिया। ये देखकर भारतीय सुरक्षाबलों ने एक्शन लिया और उनकी तरफ से फायरिंग कर जवाब दिया गया. बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की सख्त प्रतिक्रिया के बाद कुछ ही देर में यह हेलीकॉप्टर वापस लौट गया।

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर सवा 12 बजे भारतीय हवाई सीमा के अंदर देखा गया। फिलहाल, सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस मकसद से पाकिस्तान का यह हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ।

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

54 mins ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

2 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

2 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

2 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

2 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

2 hours ago