Follow Us:

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला

माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। लेकिन कुछ विधायक माणिक के सीएम बनने से नाराज दिखे।

डेस्क |

माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। लेकिन कुछ विधायक माणिक के सीएम बनने से नाराज दिखे। उन्होंने बैठक के बाद जमकर हंगामा किया। बिप्लब देब ने शनिवार शाम 4:30 बजे इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद बिप्लब ने कहा, 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। यह भी बोले कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी हो चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि बिप्लब त्रिपुरा BJP अध्यक्ष बन सकते हैं। ​​​बिप्लब देब ने एक दिन पहले ही गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान अमित शाह ने यह साफ कर दिया था कि वे चुनाव में नए चेहरे के साथ उतरना चाहते हैं।

माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम की रेस में डिप्टी सीएम जिश्नु देव वर्मा का नाम भी चर्चा में था। त्रिपुरा में फरवरी 2023 में चुनाव होने हैं। बिप्लव के इस्तीफे के बाद भाजपा ने भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज रात 8 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी।