Categories: इंडिया

मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ उग्र, फूंकी गाड़ियां, इंटरनेट सेवा बंद

महाराष्ट्र में मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। बुधवार सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। मराठा आंदोलन को लेकर आज मुंबई समेत आसपास के जिलों में बंद का एलान किया गया है। मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कल्याण, सातारा, नासिक के अलावा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के 15 जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

क्यों भड़की आंदोलन की चिंगारी?

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की चिंगारी इसलिए भड़की है, क्योंकि 8 साल बाद महाराष्ट्र में 72,000 सरकारी भर्तियां होने वाली हैं। मराठा समाज को लग रहा है कि अगर ये भर्तियां उन्हें 16 फीसदी आरक्षण दिए बिना पूरी कर ली गईं तो उनके समाज के साथ बड़ा धोखा होगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि 72 हज़ार भर्तियों में 16 फीसदी सीटें मराठा उम्मीदवारों के लिए रिजर्व रखेंग। कोर्ट से हरी झंडी मिलने पर मराठा उम्मीदवारों से सीट भरेंगे मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे।

फडणवीस के आश्वासनों के बावजूद कुछ भी ठोस नहीं हुआ- मराठा क्रांति मोर्चा

मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे। हम औरंगाबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में आज बंद रखेंगे। फडणवीस ने पंढरपुर के मंदिर की अपनी यात्रा मराठा संगठनों की इस धमकी के बाद स्थगित कर दी कि वे कार्यक्रम में बाधा पहुंचायेंगे। समुदाय के नेता अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में रैलियां निकाल चुके हैं। पिछले साल मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया था। समुदाय के नेताओं का कहना है कि फडणवीस के आश्वासनों के बावजूद अबतक कुछ भी ठोस नहीं हुआ है।

मराठा समाज की मांगें क्या हैं?

मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है। ये समाज पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी, शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहा है। पिछले दो सालों से महाराष्ट्र में ये आंदोलन चल रहा है। पिछले दो सालों में 60 से ज्यादा जगहों पर आंदोलन हुआ है। इतना ही नहीं मराठा समाज कोपर्डी गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है। साल 2016 में कोपर्डी में नाबालिग से गैंगरेप हुआ था।

महाराष्ट्र में मराठा आबादी 33% यानी करीब चार करोड़ है। ऐसे में कोई भी सरकार इस समाज को नाराज नहीं कर सकती। इस आंदोलन का नेतृत्व मराठा क्रांति मोर्चा कर रहा है। मराठा आंदोलन में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

15 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

15 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

16 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

18 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

18 hours ago