Categories: इंडिया

“आर्च टू आर्क ट्राइथलॉन” इवेंट पूरा करने वाले पहले भारतीय बने मयंक वैद

<p style=”text-align:justify”>साहसिक जीवन जीने के शौकीन बिलासपुर के मयंक वैद ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करते हुए लंदन से पैरिस तक &lsquo;आर्च टू आर्क ट्राइथलॉन&rsquo; इवेंट कंपलीट किया है। इसके तहत उन्होंने रनिंग,स्वीमिंग और साइक्लिंग से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी महज 3 दिन में पूरी की।अहम बात यह है कि यह उपलब्धि हासिल करने वाले मयंक पहले भारतीय बन गए हैं। इसी इवेंट में अगले साल उन्हें सोलो एंट्री भी मिली है।</p>

<p style=”text-align:justify”>शुक्रवार को बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में मयंक वैद ने &lsquo;आर्च टू आर्क ट्राइथलॉन&rsquo; इवेंट के अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि इसी के माध्यम से हांगकांग में रहने वाले भारत के ऐसे अक्षम बच्चों के लिए चेरिटी का आयोजन भी किया गया जो पढ़ने-लिखने में असमर्थ हैं। खुशी की बात यह है कि जूबेन फाउंडेशन के सहयोग से हांगकांग में &lsquo;288 माइल्स-288 बच्चे&rsquo; नाम से आयोजित इस चेरिटी में लगभग 72 लाख रुपए एकत्रित हुए जिसमें हर वर्ग से सहयोग मिला। हांगकांग के पीएम ने भी इसकी सराहना की।</p>

<p style=”text-align:justify”>मयंक ने कहा कि पहले की तरह इस इवेंट की कामयाबी में भी उनकी पत्नी टेलेसा का अहम योगदान रहा है। अगले साल वह इस इवेंट में बतौर सोलो प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें भी चेरिटी के माध्यम से पैसा जुटाने का प्रयास किया जाएगा। जो भी पैसा एकत्रित होगा वह बिलासपुर में समाज कल्याण से जुड़े कार्यों पर खर्च किया जाएगा।</p>

<p style=”text-align:justify”>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago