Follow Us:

#MeToo पर घिरे एमजे अकबर ने भारत पहुंचते ही अपने पद से दिया इस्तीफा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि अकबर ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा को भेजा दिया है। यह भी बताया जाता है कि उन्होंने इस्तीफा भेजने के साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है।

सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मी टू’ अभियान के तहत कई महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर अब तक अकबर की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बीते हफ्ते ये आरोप लगने के कुछ घंटे बाद ही वे नाइजीरिया के दौरे पर चले गये थे।

इस मामले को लेकर काफी आलोचना झेल रही बीजेपी का कहना था कि अकबर स्वदेश से लौटने के बाद इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे जिसके बाद ही पार्टी कोई निर्णय लेगी।