Categories: इंडिया

कुत्ते के भौंकने पर राहगीर ने मारा पत्थर, गुस्साए मालिक ने मार दी गोली

<p>राजधानी दिल्ली में एक शख्स को कुत्ते को पत्थर मारने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दिल्ली में रहने वाले एक 30 वर्षीय शख्स की रविवार शाम हत्या कर दी गई। शख्स पर आरोप है कि उसने एक कुत्ते को पत्थर से मारा था, जिसके बाद कुत्ते के मालिक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स की पहचान अशफाक अली के नाम से हुई है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक महताब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रविवार रात मृतक अशफाक काम से लौट रहा था तभी घर के नजदीक एक कुत्ता उस पर भौंकने लगा। कुत्ते के काटने के इस डर ने अशफाक ने उस पर पत्थर फेंक दिया। कुत्ते पर पत्थर फेंकने से उसका मालिक मेहताब बौखला गया और उसने अपनी पिस्टल निकाली और अशफाक पर गोली चला दी। खून से लतपथ अशफाक को देख आसपास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जमा हो गए और उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खून ज्यादा बहने से अशफाक की मौत हो गई।</p>

<p>पुलिस ने बताया कि महताब घटना के बाद से ही गायब है। डिप्टी कमिशनर अतुल कुमार ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। यह हत्या उस घटना के बाद की गई जब दोनों लोगों के बीच में कुत्ते को पत्थर मारे जाने के बाद मामला गरमा गया। उन्होंने कहा कि पहली नजर में कुत्ता आरोपी का लग रहा है। पुलिस ने जानकारी दी कि अफाक के ससुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में शात सात बजे फोन करके बताया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि अशफाक को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago