जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने ईद के दिन एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक भी घायल बताया जा रहा है। फिलहाल, उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, काकापोरा के नारबल गांव में आतंकवादियों ने बुधवार सुबह नगीना बानो नाम की महिला की हत्या पर गोलियां चलाई। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य नागरिक मोहम्मद सुल्तान घायल हो गया। सुल्तान की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पाकर सुरक्षाबलों की टुकड़ी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई है। इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, सुरक्षाबलों ने बीते दिनों पुलवामा में तीन आतंकियों को मार गिराया था।

पति की भी आतंकियों ने की थी हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को स्वर्गीय मोहम्मद यूसुफ लोन की पत्नी नगेना के घर के अंदर कुछ आतंकी घुस गए और गोलियां चलाने लगे। घटना में नगेना गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगेना के पति मोहम्मद यूसुफ लोन को भी 19 मई, 2017 को आतंकियों ने मार डाला था।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…