<p>पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधबार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ ही कई बड़े फैसलों को मंजूरी भी दी गई । कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट में जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक 2020 को लाने की मंजूरी दी गई है। इसमें उर्दू, कश्मीर, डोगरा, हिंदी और अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा होंगी। इसका फैसला आम लोगों की मांग पर किया गया है।</p>
<p>उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने मिशन कर्मयोगी को भी मंजूरी दी गई है। कर्मयोगी योजना के भर्ती के बाद सिविल सेवकों के स्किल्स को बढ़ाया जाएगा। सिविल सेवकों का व्यक्तिगत से लेकर संस्थागत तौर पर विकास किया जाएगा। मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य भारतीय सिविल सेवकों को भविष्य के लिए और अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर भविष्य के लिए तैयार करना है।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…