Categories: इंडिया

दक्षिण कोरिया में मोदी का सम्मान, 14वें सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित

अपनी दक्षिण कोरिया यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात की। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने पुलवामा हमले की निंदा की।

पीएम मोदी को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रपति मून जे-इन का साथ मिला। दोनों देशों की एजेंसियों में समझौता हुआ है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां 14वें सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय व्यक्ति हैं। मोदी ने कहा कि ये सम्मान मुझे नहं बल्कि पूरे देश को मिला है। इस मौके पर मोदी ने पूरी दुनिया को शांति का  संदेश दिया है।

आपको बता दें कि प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार 1990 से दिया जा रहा है। यह पुरस्कार अब तक संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल जैसी हस्तियों को मिल चुका है। इस अवार्ड के लिए दुनियाभर से कुल 1300 नामांकन आए थे।

अवॉर्ड कमेटी ने उनमें से 150 उम्मीदवारों को अलग किया गया। इन 150 उम्मीदवारों में से प्रधानमंत्री मोदी का चयन किया गया। कमेटी ने पीएम मोदी को ‘द परफेक्ट कैंडिडेट फॉर द 2018 सियोल पीस प्राइज’ कहा है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

14 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

14 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

17 hours ago