भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। विभाग ने बताया है कि सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है। जल्द ही यह देश के दूसरे राज्यों में भी पहुंच जाएगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक देने के साथ ही चार महीने का लंबा बारिश वाला मौसम शुरू हो गया।

केरल में भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। केरल के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत में "सामान्य से ज्यादा" बारिश हो सकती है जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में "सामान्य" बरसात का अनुमान है। बहरहाल, पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि भारत में 2020 के दक्षिण-पश्चिम मानसून में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। औसतन देश में 96% से 104 फीसदी बरसात की संभावना है। IMD ने कहा है कि भारत के पश्चिमी तट पर अगले कुछ दिनों में सायक्लोन जैसी स्थिति बन सकती है। इस पर लगातार नज़र रखी जा रही है। कल तक स्पष्ट जानकारी हो जाने की उम्मीद है।

कहां कब पहुंचेगा मानसून

केरल में मानसून अपने तय समय पर पहुंची है। तिरुवनंतपुर में आज झमाझम बारिश हुई। केरल के बाद मानसून आगे बढ़ेगा। 5 जून को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 10 जून को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, और सिक्किम में बारिश की बूंदे पड़ सकती हैं। जबकि 15 जून को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, ओडिशा और बिहार में मॉनसून पहुंचने की संभावना है।

वहीं, 20 जून को मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। वहीं 25 जून को जम्मू-कश्मीर, यूपी, गुजरात और हिमाचल में मॉनसून दस्तक दे सकता है। वहीं, 30 जून को सबसे आखिर में मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बरसेगी।

Gurunanakpur family suicide: हरियाणा के गुरुनानकपुर में सूदखोरों के दबाव में एक परिवार के चार…
Christ Church Christmas celebrations: शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में इस बार क्रिसमस के मौके…
Haroli soldier Parmvir: हरोली क्षेत्र के गांव बीटन निवासी सैनिक परमवीर (33) का लेह-लद्दाख में…
Mohali tragedy: पंजाब के मोहाली में एक दर्दनाक हादसे ने हिमाचल प्रदेश के ठियोग क्षेत्र…
Haryana Crime News: फतेहाबाद के भूथनकलां गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां…
जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। विधानसभा में…