Categories: इंडिया

केरल पहुंचा मानसून, कई तटीय इलाकों में हो रही बारिश

गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर केरल से आई है। शनिवार दोपहर केरल के तटीय इलाकों में मानसून पहुंच गया है। केरल के तटीय इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई है और मॉनसून केरल से कर्नाटक की ओर बढ़ चुका है। कई तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना के कारण अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। इससे पहले, विभाग ने पांच-छह दिन देरी से पहुंचने का अनुमान जताते हुए 7 जून को केरल पहुंचने की बात कही थी।

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि केरल में अगले 24 घंटे के अंदर मानसूनी बारिश होगी। इसके दो दिन बाद उत्तर पूर्व में मानसून दस्तक देगा। आईएमडी प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तर भारत में मानसून पांच से सात दिनों की देरी से पहुंचेगा।

फिलहाल इसकी प्रगति के बारे में पूर्वानुमान जल्दबाजी होगी। हालांकि देशभर में जून में सामान्य से कम बारिश होगी। इस बीच, आईएमडी ने उत्तर और मध्य भारत में अगले सप्ताह तक हीटवेव जारी रहने का अनुमान लगाया है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

16 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

16 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

17 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

17 hours ago