Follow Us:

देश में 2.27 लाख से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18 हजार 088 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 03 लाख 74 हजार 932 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 99 लाख 97 हजार 272 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से कम पर पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख 27जार 546 है। वहीं, 24 घंटे में 264 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 21 हजार 314 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 50 हजार 114 है।