Categories: इंडिया

मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, मैं मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मांगूगा

<p>भारत बचाओ रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर और शेरनियां कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता।</p>

<p>उन्होंने अपने रेप इन इंडिया वाले बयान पर कहा कि सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मांगूगा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए। उनको माफी क्यों मांगनी है मैं यह बताने आया हूं। इस देश की आत्मा, इस देश की शक्ति इसकी अर्थव्यवस्था थी। पूरी दुनिया देखती थी कि इंडिया में क्या हो रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

6 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

6 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

6 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

6 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

6 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

8 hours ago