Categories: इंडिया

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 40 हजार 715 नए मामले

<p>देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा था लेकिन फिर मार्च माह में कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 40 हजार 715 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.16 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 796 पर पहुंच गई है।</p>

<p>आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार 253 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से अधिक हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख 45 हजार 377 है। वहीं, 24 घंटे में 199 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 29 हजार 785 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 60 हजार 166 है। देश में अब तक 4 करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: टुल्लू पंप से करंट लगने से पूर्व सैनिक की मौत

Tragic accident: कांगड़ा के विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला (सुगड़ीबाग) गांव में…

9 mins ago

दीवाली से पहले डीए और एरियर पर निर्णय! 22 को कैबिनेट संभावित

HimachalGovernmentUpdates: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक संभावित…

38 mins ago

शिमला में 11 अक्तूबर और 2 नवंबर को रहेगी छुट्टी

Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार…

1 hour ago

आज का राशिफल

आज का राशिफल (09 अक्टूबर 2024, बुधवार) मेष 🐐 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी…

1 hour ago

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

12 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

12 hours ago