देश में कोरोना वायरस महामारी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कोरोना की स्थिति बद से बदतर हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ 3 लाख 23 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.76 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 76 लाख 36 हजार 307 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 45 लाख 56 हजार 209 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 24 लाख से अधिक गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 28 लाख 82 हजार 204 है। वहीं, 24 घंटे में 2 हजार 771 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 2 लाख 82 हजार 204 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 97 हजार 894 है। देश में अब तक 14 करोड़ 52 लाख 71 हजार 186 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…