Follow Us:

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 62 हजार से अधिक मामले, 2542 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 62 हजार 224 मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 542 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 पर पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 3 लाख 79 हजार 573

इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 83 लाख 88 हजार 100 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख से अधिक पर पहुंच गई है। इस समय 8 लाख 65 हजार 432 मामले अभी भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 79 हजार 573 है। देश में पिछले 24 घंटे में 28 हजार 458 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसे बाद इसक संख्या बढ़कर 26 करोड़ 19 लाख 72 हजार 014 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।