Follow Us:

देश में 24 घंटे में सामने आए 67 हजार से अधिक नए मामले, 2330 लोगों ने तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। बीते दो दिनों से मामले फिर बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 67 हजार 208 मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 330 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं।

देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 00 हजार 313 पर पहुंच गई है। वहीं, 1 लाख 03 हजार 570 लोग कोरोना वायरस को हराने में सफल रहे हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 है।

वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या पिछले 71 दिनों बाद 8 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 8 लाख 26 हजार 740 मामले अभी भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 81 हजार 903 है। देश में अब तक 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।