Follow Us:

81 दिन बाद आए कोरोना के 60 हजार से कम मामले, 24 घंटे में 1 हजार 576 की हुई मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में पिछले 81 दिनों के बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 58 हजार 419 मामले दर्ज किए गए हैं और 1 हजार 576 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 58 हजार 419 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 98 लाख 81 हजार 965 पर पहुंच गई है। इसी के चलते इस वायरस से 87 हजार 619 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 87 लाख 66 हजार 009 है।

वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 7 लाख 29 हजार 243 मामले अभी भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 86 हजार 173 है। देश में अब तक 27 करोड़ 66 लाख 93 हजार 572 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।