देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में 91 दिनों के बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 42 हजार 640 मामले दर्ज किए गए हैं और 1 हजार 167 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं।
इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 99 लाख 77 हजार 861 पर पहुंच गई है। देश में 24 घंटे में 81 हजार 839 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 26 हजार 038 है।
वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 6 लाख 62 हजार 521 मामले अभी भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 88 हजार 135 है। देश में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 86 लाख 16 हजार 373 लोगों की वैक्सीन लगाई गई है। देश में अब तक 28 करोड़ 00 लाख 36 हजार 898 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
.png)



