Follow Us:

फिर बढ़े कोरोना के मामले, 82 दिन बाद 6.50 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस के 50 हजार 848 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 95 लाख 70 हजार 881 पर पहुंच गई है। देश में रिकवरी रेट 96.56% बढ़ गई और दैनिक मामलों में हो रही वृद्धि की रेट 2.67% पर हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 1 हजार 358 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। जिसके बाद म़तकों की कुल संख्या 3 लाख 90 हजार 660 हो गई है। वहीं, 68 हजार 817 लोग स्वस्थ हकर घर लौटे हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 94 हजार 855 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 6 लाख 43 हजार 194 मामले अभी भी एक्टिव हैं।