Categories: इंडिया

भगौड़े नीरव मोदी की 523.72 करोड़ की प्रॉपर्टी सील

पीएनबी घोटाले को अंजाम देने वाले भगौड़े नीरव मोदी पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते शनिवार को ईडी ने नीरव मोदी की 532.72 करोड़ की और प्रॉपर्टी सील कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब सील प्रॉपर्टी का आंकड़ा 5 हजार 870 से बढ़कर 6 हजार 393 हो गया है।

दरअसल, ईडी ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नीरव के एक गोडाउन पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कई इम्पोर्टेड घड़ियां, स्टील की 176 अलमारियां, 158 डिब्बे और 60 प्लास्टिक कंटेनर में भरे जब्त किए गए। 30 करोड़ रुपए का बैंक डिपॉजिट और 13.86 करोड़ रुपए के शेयर भी जब्त किए गए। इसके बाद ईडी ने शनिवार को 11वें दिन की कार्रवाई में 21 प्रॉपर्टी और अटैच की, जिनकी कीमत 523.72 करोड़ रुपए पाई गई। यह कार्रवाई अहमदनगर, मुंबई और पुणे में की गई। इसके अलावा इसमें 135 एकड़ जमीन भी शामिल है।

याद रहे कि पंजाब नेशनल बैंक ने SEBI और BSE (बॉन्बें स्टॉक एक्सचेंज) को नीरव मोदी के खिलाफ 11 हजार 356 करोड़ के घोटाले की जानकारी दी थी। लेकिन अभी तक बैंक अपने कुल राशि का आधा हिस्सा ही कब्जे में ले पाया है। वहीं, मामले में 12 लोगों की ग़िरफ्तारियां भी हुई हैं, जिनमें पीएनबी के पांच अफसर और एक कर्मचारी शामिल हैं। इस मामले में ईडी, CBI, और ICAI की कार्रवाई लगातार जारी है।

क्या है मामला…??

2017 की फोर्ब्स की अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा  SEBI और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी गई। घोटाला पीएनबी की मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में हुआ था। शुरुआत 2011 से हुई, 8 साल में हजारों करोड़ की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LOU) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।

ऐसा आरोप है कि नीरव मोदी और मामा मेहुल चौकसी को फर्जी 293 LOU जारी किए गए। इन्हीं के जरिए 11,356 करोड़ का फ्रॉड किया गया।

अब नीरव मोदी को ईडी ने तीसरा समन भेजा है। इसमें उसे 26 फरवरी को पेश होने को कहा गया है। पेश नहीं होने पर उसके प्रत्यर्पण (Extradition) की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नीरव ने लेटर लिखकर ईडी के सामने पेश होने से मना कर दिया था।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

15 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

36 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago