इंडिया

देश को मिला नया सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने ली नरवणे की जगह

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नए सेना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। मनोज पांडे ऑर्मी चीफ बनने वाले पहले इंजीनियर हैं। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अप्रैल 2022 के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मनोज पांडे उनकी जगह लेंगे।

नरवणे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है। सीडीएस का पद दिसंबर 2021 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के बाद खाली हो गया था। इससे पहले जनवरी 2022 में पांडे को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था। वह स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago