Follow Us:

…यहां होलिका नहीं, नीरव मोदी के पुतले का किया दहन

समाचार फर्स्ट |

देश को 11 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले नीरव मोदी का पुतला आज होलिका दहन के दौरान मुंबई के वर्ली में जलाया गया। करीब 58 फुट की झांकी बना कर मुंबई वासियों ने बैंक घोटाले के आरोपी पर अपनी भड़ास निकाली।

जानकारी के अनुसार रोष स्वरूप बनाई गई इस झांकी में नीरव मोदी के पुतले को एक बड़े हीरे पर बिठाया गया था और उसके नीचे पीएनबी बैंक स्कैम लिखा हुआ था। इसके अलावा इस झांकी में नीरव मोदी को हाथ हिलाते हुए भी दिखाया गया।