Categories: इंडिया

JK: रेडियो कश्‍मीर नहीं अब घाटी में भी ऑल इंडिया रेडियो

<p>जम्&zwj;मू कश्&zwj;मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद अब जम्&zwj;मू कश्&zwj;मीर और लद्दाख दो अलग संघ शासित प्रदेश हो गए हैं। इन दो राज्यों में उपराज्यपाल का पद भी भर दिया गया है। इसके साथ ही आज से घाटी और लद्दाख में ऑल इंडिया रेडियो का टेलीकास्ट भी शुरू हो गया है। यहां के रेडियो स्&zwj;टेशनों का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो जम्&zwj;मू, ऑल इंडिया रेडियो श्रीनगर और ऑल इंडिया रेडियो लेह कर दिया गया है। अब जम्&zwj;मू कश्&zwj;मीर में रेडियो कश्&zwj;मीर की जगह ऑल इंडिया रेडियो का प्रसारण होगा।</p>

<p>गौरतलब है कि देश में अब कुल राज्य 28 रह जाएंगे, जबकि कुल केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 9 हो गई है। यह पहली बार है जब किसी राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। अब दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में रणबीर कानून की जगह आईपीसी और क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीआरपीसी) की धाराएं लागू होंगी। नए जम्मू-कश्मीर में पुलिस और कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन होगी, जबकि भूमि व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी निर्वाचित सरकार के तहत होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में सरकारी कामकाज की भाषा अब ऊर्दू नहीं हिंदी हो जाएगी। नए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 107 सदस्य हैं, जिनकी परिसीमन के बाद संख्या बढ़कर 114 तक हो जाएगी। वहीं, विधायिका में पीओके के लिए पहले की तरह ही 24 सीट रिक्त रखी जाएंगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

9 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

9 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

9 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

9 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

10 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

18 hours ago