Categories: इंडिया

ओडिशा: भारत ने किया अग्नि-4 का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

<p>आज यानी रविवार सुबह 8.30 बजे परमाणु रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- 4 का सफल परीक्षण ओडिशा तट से डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप के एकीकृत परीक्षण रेंज के लांचपैड नंबर- 4 से किया गया है। यह मिसाइल 20 मीटर लंबी, डेढ़ मीटर चौड़ी और 17 टन वजन वाली है। यह अपने साथ एक किलो तक के विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।</p>

<p>इसकी मारक क्षमता 3500 से 4000 किलोमीटर की दूरी तक है। स्वदेश निर्मित यह मिसाइल जमीन से जमीन पर प्रहार करने वाली है। इसका पहला सफल परीक्षण 11 दिसंबर, 2010 को किया गया था। इस मिसाइल को पहले अग्नि-2 के नाम से जाना जाता था मगर अब इसका नाम अग्नि-4 है।</p>

<p>रविवार सुबह हुए मिसाइल के परीक्षण के दौरान वहां पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और अंतरिम परीक्षण परिषद (आईटीआर) से जुडे कई वैज्ञानिकों और अधिकारियों का दल मौजूद था। इस मिलाइल में पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं। इसमें द्विचरणीय शस्त्र प्रणाली मौजूद है। यह उड़ान के दौरान आने वाली खामियों को खुद ही ठीक करने और दिशा-निर्देश देने में सक्षम है। आज मिसाइल का सातवां परीक्षण हुआ।</p>

<p>इससे पहले ओडिशा तट के डॉक्टर अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था। सतह से सतह पर मार करने में सक्षम यह मिसाइल स्वदेश में ही विकसित की गई थी। परमाणु कौशल से लैस इस मिसाइल का सफल परीक्षण सोमवार 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर किया गया। यह मिसाइल का 7वां सफल परीक्षण है। अभी तक ये मिसाइल केवल अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस के ही पास थीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago