Categories: इंडिया

पीएम मोदी की भतीजी से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी के साथ राजधानी दिल्ली में बीते रोज हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने नोनू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नोनू नाम के बदमाश को सोनीपत से पकड़ा है। यह पहाड़गंज नबी करीम का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन के पर्स में मौजूद सारा सामान भी बरामद कर लिया है। लूट मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी गौरव एलियस नोनू को गिरफ्तार किया है। उसका दूसरा साथी बादल फरार है। दोनों आरोपी सुल्तानपुरी के रहने वाले हैं। आरोपी की स्कूटी सुल्तानपुरी से उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर ली गई है।

पूरा मामला

बता दें कि शनिवार की सुबह करीब 6.45 बजे सिविल लाइंस इलाके में स्कूटी सवार बदमाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स लूटकर फरार हो गए थे। पीएम मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी दमयंती परिवार के साथ ऑटो में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सिविल लाइंस स्थित गुजरात भवन पहुंची तब इस वारदात को अंजाम दिया गया। पर्स में दो मोबाइल फोन, 50-60 हजार रुपये, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा एटीएम और अन्य कार्ड थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता चला कि पीड़िता प्रधानमंत्री की भतीजी हैं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में मामला दर्ज़ कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।

Samachar First

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

51 mins ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

3 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

4 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago