Follow Us:

मुंबई के अंधेरी में ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, 2 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुंबई के अंधेरी इलाके में सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक रोड ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया, जिसके बाद मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। ये ब्रिज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास था, जिसके कारण अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से ये ब्रिज गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। 10 से 15 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अनुसार, ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द बचाव कार्य चला रहे हैं। इस ब्रिज का नाम गोखले ब्रिज है। रोड ओवरब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक पर OHE प्रभावित हुई है, जिसके कारण यातायात पर फर्क पड़ा है। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज गिरने के कारण मुंबई के मशहूर डब्बावालों का काम भी ठप हो गया है।