Follow Us:

UP: पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों और 32 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीलीभीत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं

जानकारी के अनसुार घटना पीलीभीत के पुरानापुर इलाके की है। एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत की तरफ जा रही थी। वहीं बोलेरो गाड़ी पूरनपुर की ओर जा रही थी। अचानक सोहरामऊ के बॉर्डर पर दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस खेत में पलट गई। बस पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए। आनन-फानन में सभी को निकाला गया, वहीं बोलेरो में सवार लोग भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने यहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।