जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा पार से पड़ोसी देश की नापाक हरकतें जारी हैं। पाकिस्‍तान ने शुक्रवार सुबह आरएस पुरा सेक्टर में भारी गोलीबारी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सीजफायर उल्‍लंघन में 2 आम नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्‍य जख्‍मी हो गए हैं। मरने वालों में एक महिला शामिल है, जिसकी अरनिया सेक्‍टर में मौत हुई। वहीं, आएस पुरा सेक्‍टर में एक युवक पाक गोलीबारी का निशाना बना है। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सुबह 6:45 बजे के करीब शुरू हुई गोलाबारी से आरएस पुरा से लेकर सांबा के बसंतर नदी तक का इलाका प्रभावित है। सीमा सुरक्षा बल की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार देर रात को भी सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के दो मोटर पोजीशन तबाह कर दिए थे।

आपको बता दें कि, पाकिस्तान ने जम्मू जिले के सीमांत क्षेत्रों में बुधवार रात से भारी गोलाबारी शुरू की थी। इसमें सीमा सुरक्षा बल के एक जवान और एक युवती की मौत हो गई थी। गोलाबारी से जम्मू और सांबा जिलों में भारी दहशत का माहौल है।

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…