जम्मू-कश्मीर के पंपोर, अखनूर और रामबन में तीन फाइटर जेट गिरने की खबरें
पंपोर में गिरा जेट पाकिस्तानी हो सकता है, एक्सपर्ट बोले: JF-17 जैसा दिखता है
रिटायर्ड एयरफोर्स अफसरों ने कहा—मार्किंग और रंग देखकर लगता है ये भारतीय विमान नहीं
JF-17 Crash Kashmir: भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद अब जम्मू-कश्मीर में एक और बड़ी घटना सामने आई है। कश्मीर के पंपोर, अखनूर और रामबन में तीन अलग-अलग जगहों पर फाइटर जेट गिरने की खबरें हैं।

पंपोर में गिरे फाइटर जेट को लेकर रिटायर्ड एयरफोर्स अफसरों ने दावा किया है कि यह भारतीय नहीं, बल्कि पाकिस्तानी हो सकता है। उनका कहना है कि इस विमान की पेंट स्कीम, साइज और मार्किंग देखकर यह JF-17 फाइटर जेट प्रतीत होता है, जो पाकिस्तान और चीन की साझेदारी में बनाया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, “यह किसी बड़े फाइटर जेट की तरह नहीं दिखता। इसके रंग और बनावट से साफ जाहिर होता है कि ये भारतीय नहीं है।” यह बात तब और महत्वपूर्ण हो जाती है जब भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये विमान पाकिस्तान का है या नहीं, लेकिन फोटो और घटनास्थल पर मौजूद सेना के हलचल से यह साफ है कि वायुसेना और एजेंसियां इस क्रैश को गंभीरता से ले रही हैं।
अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह पाकिस्तानी जेट भारतीय कार्रवाई में जवाबी मिशन पर आया था और टेक्निकल फॉल्ट या भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम का शिकार बना।



