Follow Us:

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ तेल

समाचार फर्स्ट |

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। शनिवार को भी पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 81.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 75.36 रुपए प्रति लीटर है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 79.00 रुपए प्रति लीटर है। तेल के दामों में गिरावट होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। बता दें कि इससे पहले लगातार 11 दिनों तक तेल के दाम बढ़े थे।