Follow Us:

PM मोदी का अमेरिका दौरा संपन्न, जानें क्‍या रहा खास

-ट्रम्प बोले- मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर

-भारत को F-35 फाइटर जेट देने के लिए अमेरिका तैयार



India-US Bilateral Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा समाप्त कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार देर रात 3 बजे (भारतीय समयानुसार) उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब ढाई घंटे तक बैठक चली, जिसमें विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत-अमेरिका संबंधों पर महत्वपूर्ण बातचीत

इस मुलाकात में व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, अप्रवासन, आतंकवाद और वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से बातचीत हुई।

ट्रम्प ने मोदी की तारीफ, F-35 फाइटर जेट देने का ऐलान

  • ट्रम्प ने PM मोदी को ‘टफ नेगोशिएटर’ (सख्त वार्ताकार) बताया और कहा कि वे शानदार काम कर रहे हैं।
  • अमेरिका ने भारत को F-35 फाइटर जेट देने की घोषणा की।
  • ट्रम्प ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का समर्थन किया।

PM मोदी के प्रमुख बयान:

  1. अवैध अप्रवासी: भारत अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार है।
  2. मानव तस्करी: भारत और अमेरिका को इस गंभीर समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
  3. आतंकवाद: सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए
  4. रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत शांति का पक्षधर है और समस्या का समाधान युद्ध से नहीं, बातचीत से निकलता है

ट्रम्प के प्रमुख बयान:

  1. टैरिफ: भारत 70% टैरिफ लगाता है, इसे लेकर चर्चा हुई।
  2. खालिस्तान मुद्दा: उन्होंने भारत के बाइडेन प्रशासन के साथ संबंधों को लेकर असंतोष व्यक्त किया।
  3. व्यापार घाटा: LNG और तेल की बिक्री से इस अंतर को पाटने की योजना बनाई गई।
  4. बांग्लादेश: ट्रम्प ने कहा कि इस मुद्दे पर फैसला PM मोदी पर छोड़ते हैं

व्यापार और टैरिफ पर अमेरिका का सख्त रुख

मोदी से मुलाकात के 2 घंटे पहले ही राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत समेत अन्य देशों पर ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ (जैसे को तैसा टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा

इलॉन मस्क, विवेक रामास्वामी से मुलाकात

PM मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क, भारतीय मूल के व्यापारी विवेक रामास्वामी और अमेरिकी NSA माइक वाल्ट्ज से भी मुलाकात की।

  • मस्क ने मोदी को एक स्मृतिचिह्न (मोमेंटो) भेंट किया
  • मोदी ने मस्क के बच्चों को उपहार दिए
  • बातचीत में स्पेस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा हुई।

200 साल पुराने ‘ब्लेयर हाउस’ में रुके PM मोदी

PM मोदी व्हाइट हाउस के सामने स्थित ऐतिहासिक ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरे, जहां दुनिया के बड़े राष्ट्राध्यक्षों को ठहराया जाता है।