Follow Us:

राहुल के प्लेन में खराबी, कांग्रेस का साजिश का आरोप, PM मोदी ने की राहुल गांधी से बात

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में गरुवार को खराबी आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इसे साजिश करार दे रही है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस के समक्ष एक शिकयात भी दर्ज कराई गई है। कांग्रेस ने विमान के साथ टैंपरिंग की आशंका जाहिर की है। इस बाच ख़बर है कि चीन यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फोन किया है और उनसे बात करके पूरी जानकारी ली है।

नई दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहा राहुल गांधी का 10 सीटर एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया। विमान में सवार राहुल गांधी के करीबी कौशल विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि विमान अचानक बाईं ओर झुक गया और झटके लगने लगे।

कर्नाटक के आईजी को दी गई शिकायत में कौशल ने लिखा,' मौसम साफ और सामान्य होने के बावजूद प्लेन का झटके लेना सही नहीं था। यात्रा के दौरान अस्पष्ट तकनीकी खराबियां आईं। यात्रा के दौरान करीब 10.45 AM पर फ्लाइट असामान्य रूप से बाईं ओर झुक गई और झटके के साथ नीचे आ गई। फ्लाइट में अजीब सी आवाज भी सुनी जा सकती थी। इस दौरान फ्लाइट का ऑटो पायलट मोड भी काम नहीं कर रहा था।'

इस बीच विमान के सफल लैंडिंग के लिए राहुल गांधी ने पायलटों का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उनके लिए नए विमान की व्यवस्था कर दी गई है।